Posts

हर्रा को ‘हरीतकी’ एवं ‘हरड़ के लाभ

Image
 हरड़ के पेड़ को सावन में लगाऐं और वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान दें  हर्रा को ‘हरीतकी’ एवं ‘हरड़’ के नाम से भी जाना जाता है। हर्रा के वृक्ष विशाल होते हैं, जिनकी छाल गहरे भूरे रंग की होती है। हर्रा आमतौर से उत्तर भारत के उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती वनों (Tropical deciduous forests) में पाया जाता है। यह देश के पश्चिमी घाट एवं दक्षिण भारत में भी पाया जाता है। हर्रा का वैज्ञानिक नाम टर्मिनेलिया चेबुला है। उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में हर्रा के वृक्ष की लम्बाई ज्यादा होती है। इसकी पत्तियाँ साधारण प्रकार की तथा डण्ठलयुक्त होती हैं। पत्तियों की लम्बाई 3-6 सेमी. होती है। हर्रा वृक्ष के सफेद पुष्प अप्रैल-जून में प्रकट होते हैं तथा फल शीत ऋतु में पक के तैयार होते हैं। फल ड्रयूप (Drupe) प्रकार का होता है। हर्रा के औषधीय गुण: इस वनस्पति के औषधीय गुण  आमतौर से फल में पाये जाते हैं। फल का गुदा अतिसार, पेचिश, दमा, मंदाग्नि, आंत की सूजन, उल्टी, पेशाब सम्बन्धी व्याधियों तथा यकृत व्याधियों में दिया जाता है। फल के गुदे के उपयोग बाह्य तौर पर अल्सर तथा घाव के उपचार में भी किया ...

क्या बारिश के पीछे छुपा है एक अदृश्य जीव विज्ञान ??

Image
 सूक्ष्मजीवों की भूमिका: क्या बारिश के पीछे छुपा है एक अदृश्य जीव विज्ञान? हम जब भी बादलों को बरसते हुए देखते हैं तो हमारा ध्यान वाष्पीकरण, संघनन और तापमान जैसे भौतिक कारणों पर जाता है। लेकिन हाल के वैज्ञानिक शोध एक चौंकाने वाला और रोचक पहलू उजागर कर रहे हैं क्या वायुमंडल में तैरते सूक्ष्मजीव बारिश लाने में मदद करते हैं? उत्तर है हाँ! और यह खोज मौसम विज्ञान और जलवायु की हमारी समझ को नई दिशा दे रही है। सूक्ष्मजीव कैसे पहुँचते हैं बादलों तक? धरती पर मौजूद मिट्टी,पत्तियाँ,समुद्र की सतह और यहां तक कि इंसान भी सूक्ष्म बैक्टीरिया और फंगस के बीजाणुओं का स्रोत हैं। हवा के झोंकों के साथ ये सूक्ष्मजीव हजारों फीट ऊपर वायुमंडल में पहुँच जाते हैं। एक बार जब ये कण बादलों तक पहुँचते हैं तो ये Cloud Condensation Nuclei (CCN) या Ice Nucleating Particles (INPs) के रूप में कार्य कर सकते हैं यानी ऐसे बीज जिनके चारों ओर जलवाष्प जमकर पानी या बर्फ की बूंदों में बदल जाती है। Pseudomonas syringae बारिश कराने वाला बैक्टीरिया? एक खास प्रकार का बैक्टीरिया Pseudomonas syringae वैज्ञानिकों के लिए विशेष रुचि का ...

बहेड़ा के लाभ

Image
 बहेड़ा के पेड़ को सावन में लगाऐं और वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान दें  बहेड़ा के पेड़ बहुत ऊंचे, फैले हुए और लंबे होते हैं। इसके पेड़ 18 से 30 मीटर तक ऊंचे होते हैं जिसकी छाल लगभग 2 सेंटीमीटर मोटी होती है। इसके पेड़ पहाडों और ऊंची भूमि में अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। इसकी छाया स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। इसके पत्ते बरगद के पत्तों के समान होते हैं तथा पेड़ लगभग सभी प्रदेशों में पाये जाते हैं। इसके पत्ते लगभग 10 सेंटीमीटर से लेकर 20 सेंटीमीटर तक लम्बे तथा और 6 सेंटीमीटर से लेकर 9 सेंटीमीटर तक चौडे़ होते हैं। इसका फल अण्डे के आकार का गोल और लम्बाई में 3 सेमी तक होता है, जिसे बहेड़ा के नाम से जाना जाता है। इसके अंदर एक मींगी निकलती है, जो मीठी होती है। औषधि के रूप में अधिकतर इसके फल के छिलके का उपयोग किया जाता है। विभिन्न भाषाओं में नाम : हिन्दी बहेड़ा संस्कृत विभीतक अंग्रेजी बेलेरिक मिरोबोलम मराठी बहेड़ा गुजराती बहेड़ां बंगाली बहेड़े कर्नाटकी तारीकायी मलयालम तान्नि तमिल अक्कनडं तेलगू बल्ला फारसी वलैले लैटिन टर्मिनेलिया बेलेरिका रंग : इसका रंग भूरा पीलापन लिए होता है। स्वाद...

चिरचिटा या अपामार्ग

Image
  यह पौधा पेट की लटकती चर्बी, सड़े हुए दाँत, गठिया, आस्थमा, बवासीर, मोटापा, गंजापन, किडनी आदि 20 रोगों के लिए किसी वरदान से कम नही आज हम आपको ऐसे पौधे के बारे में बताएँगे जिसका तना, पत्ती, बीज, फूल, और जड़ पौधे का हर हिस्सा औषधि है, इस पौधे को अपामार्ग या चिरचिटा (Chaff Tree), लटजीरा कहते है। अपामार्ग या चिरचिटा (Chaff Tree) का पौधा भारत के सभी सूखे क्षेत्रों में उत्पन्न होता है यह गांवों में अधिक मिलता है खेतों के आसपास घास के साथ आमतौर पाया जाता है इसे बोलचाल की भाषा में आंधीझाड़ा या चिरचिटा (Chaff Tree) भी कहते हैं-अपामार्ग की ऊंचाई लगभग 60 से 120 सेमी होती है आमतौर पर लाल और सफेद दो प्रकार के अपामार्ग देखने को मिलते हैं-सफेद अपामार्ग के डंठल व पत्ते हरे रंग के, भूरे और सफेद रंग के दाग युक्त होते हैं इसके अलावा फल चपटे होते हैं जबकि लाल अपामार्ग (RedChaff Tree) का डंठल लाल रंग का और पत्तों पर लाल-लाल रंग के दाग होते हैं।   इस पर बीज नुकीले कांटे के समान लगते है इसके फल चपटे और कुछ गोल होते हैं दोनों प्रकार के अपामार्ग के गुणों में समानता होती है फिर भी सफेद अपामार्ग(White c...