हर्रा को ‘हरीतकी’ एवं ‘हरड़ के लाभ
हरड़ के पेड़ को सावन में लगाऐं और वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान दें हर्रा को ‘हरीतकी’ एवं ‘हरड़’ के नाम से भी जाना जाता है। हर्रा के वृक्ष विशाल होते हैं, जिनकी छाल गहरे भूरे रंग की होती है। हर्रा आमतौर से उत्तर भारत के उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती वनों (Tropical deciduous forests) में पाया जाता है। यह देश के पश्चिमी घाट एवं दक्षिण भारत में भी पाया जाता है। हर्रा का वैज्ञानिक नाम टर्मिनेलिया चेबुला है। उत्तर भारत की तुलना में दक्षिण भारत में हर्रा के वृक्ष की लम्बाई ज्यादा होती है। इसकी पत्तियाँ साधारण प्रकार की तथा डण्ठलयुक्त होती हैं। पत्तियों की लम्बाई 3-6 सेमी. होती है। हर्रा वृक्ष के सफेद पुष्प अप्रैल-जून में प्रकट होते हैं तथा फल शीत ऋतु में पक के तैयार होते हैं। फल ड्रयूप (Drupe) प्रकार का होता है। हर्रा के औषधीय गुण: इस वनस्पति के औषधीय गुण आमतौर से फल में पाये जाते हैं। फल का गुदा अतिसार, पेचिश, दमा, मंदाग्नि, आंत की सूजन, उल्टी, पेशाब सम्बन्धी व्याधियों तथा यकृत व्याधियों में दिया जाता है। फल के गुदे के उपयोग बाह्य तौर पर अल्सर तथा घाव के उपचार में भी किया ...