चिरचिटा या अपामार्ग


  यह पौधा पेट की लटकती चर्बी, सड़े हुए दाँत, गठिया, आस्थमा, बवासीर, मोटापा, गंजापन, किडनी आदि 20 रोगों के लिए किसी वरदान से कम नही

आज हम आपको ऐसे पौधे के बारे में बताएँगे जिसका तना, पत्ती, बीज, फूल, और जड़ पौधे का हर हिस्सा औषधि है, इस पौधे को अपामार्ग या चिरचिटा (Chaff Tree), लटजीरा कहते है। अपामार्ग या चिरचिटा (Chaff Tree) का पौधा भारत के सभी सूखे क्षेत्रों में उत्पन्न होता है यह गांवों में अधिक मिलता है खेतों के आसपास घास के साथ आमतौर पाया जाता है इसे बोलचाल की भाषा में आंधीझाड़ा या चिरचिटा (Chaff Tree) भी कहते हैं-अपामार्ग की ऊंचाई लगभग 60 से 120 सेमी होती है आमतौर पर लाल और सफेद दो प्रकार के अपामार्ग देखने को मिलते हैं-सफेद अपामार्ग के डंठल व पत्ते हरे रंग के, भूरे और सफेद रंग के दाग युक्त होते हैं इसके अलावा फल चपटे होते हैं जबकि लाल अपामार्ग (RedChaff Tree) का डंठल लाल रंग का और पत्तों पर लाल-लाल रंग के दाग होते हैं।
 
इस पर बीज नुकीले कांटे के समान लगते है इसके फल चपटे और कुछ गोल होते हैं दोनों प्रकार के अपामार्ग के गुणों में समानता होती है फिर भी सफेद अपामार्ग(White chaff tree) श्रेष्ठ माना जाता है इनके पत्ते गोलाई लिए हुए 1 से 5 इंच लंबे होते हैं चौड़ाई आधे इंच से ढाई इंच तक होती है- पुष्प मंजरी की लंबाई लगभग एक फुट होती है, जिस पर फूल लगते हैं, फल शीतकाल में लगते हैं और गर्मी में पककर सूख जाते हैं इनमें से चावल के दानों के समान बीज निकलते हैं इसका पौधा वर्षा ऋतु में पैदा होकर गर्मी में सूख जाता है।
 
अपामार्ग तीखा, कडुवा तथा प्रकृति में गर्म होता है। यह पाचनशक्तिवर्द्धक, दस्तावर (दस्त लाने वाला), रुचिकारक, दर्द-निवारक, विष, कृमि व पथरी नाशक, रक्तशोधक (खून को साफ करने वाला), बुखारनाशक, श्वास रोग नाशक, भूख को नियंत्रित करने वाला होता है तथा सुखपूर्वक प्रसव हेतु एवं गर्भधारण में उपयोगी है।
चिरचिटा या अपामार्ग (Chaff Tree) के 20 अद्भुत फ़ायदे :
1. गठिया रोग :
 
अपामार्ग (चिचड़ा) के पत्ते को पीसकर, गर्म करके गठिया में बांधने से दर्द व सूजन दूर होती है।
 
2. पित्त की पथरी :
 
पित्त की पथरी में चिरचिटा की जड़ आधा से 10 ग्राम कालीमिर्च के साथ या जड़ का काढ़ा कालीमिर्च के साथ 15 ग्राम से 50 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम खाने से पूरा लाभ होता है। काढ़ा अगर गर्म-गर्म ही खायें तो लाभ होगा।
 
3. यकृत का बढ़ना :
 
अपामार्ग का क्षार मठ्ठे के साथ एक चुटकी की मात्रा से बच्चे को देने से बच्चे की यकृत रोग के मिट जाते हैं।
 
4. लकवा :
 
एक ग्राम कालीमिर्च के साथ चिरचिटा की जड़ को दूध में पीसकर नाक में टपकाने से लकवा या पक्षाघात ठीक हो जाता है।
 
5. पेट का बढ़ा होना या लटकना :
 
चिरचिटा (अपामार्ग) की जड़ 5 ग्राम से लेकर 10 ग्राम या जड़ का काढ़ा 15 ग्राम से 50 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम कालीमिर्च के साथ खाना खाने से पहले पीने से आमाशय का ढीलापन में कमी आकर पेट का आकार कम हो जाता है।
 
6. बवासीर :
 
अपामार्ग की 6 पत्तियां, कालीमिर्च 5 पीस को जल के साथ पीस छानकर सुबह-शाम सेवन करने से बवासीर में लाभ हो जाता है और उसमें बहने वाला रक्त रुक जाता है।
खूनी बवासीर पर अपामार्ग की 10 से 20 ग्राम जड़ को चावल के पानी के साथ पीस-छानकर 2 चम्मच शहद मिलाकर पिलाना गुणकारी हैं।
 
7. मोटापा :
 
अधिक भोजन करने के कारण जिनका वजन बढ़ रहा हो, उन्हें भूख कम करने के लिए अपामार्ग के बीजों को चावलों के समान भात या खीर बनाकर नियमित सेवन करना चाहिए। इसके प्रयोग से शरीर की चर्बी धीरे-धीरे घटने भी लगेगी।
 
8. कमजोरी :
 
अपामार्ग के बीजों को भूनकर इसमें बराबर की मात्रा में मिश्री मिलाकर पीस लें। 1 कप दूध के साथ 2 चम्मच की मात्रा में सुबह-शाम नियमित सेवन करने से शरीर में पुष्टता आती है।
 
9. सिर में दर्द :
 
अपामार्ग की जड़ को पानी में घिसकर बनाए लेप को मस्तक पर लगाने से सिर दर्द दूर होता है।
 
10. संतान प्राप्ति :
 
अपामार्ग की जड़ के चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में दूध के साथ मासिक-स्राव के बाद नियमित रूप से 21 दिन तक सेवन करने से गर्मधारण होता है। दूसरे प्रयोग के रूप में ताजे पत्तों के 2 चम्मच रस को 1 कप दूध के साथ मासिक-स्राव के बाद नियमित सेवन से भी गर्भ स्थिति की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
 
11. मलेरिया :
 
अपामार्ग के पत्ते और कालीमिर्च बराबर की मात्रा में लेकर पीस लें, फिर इसमें थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर मटर के दानों के बराबर की गोलियां तैयार कर लें। जब मलेरिया फैल रहा हो, उन दिनों एक-एक गोली सुबह-शाम भोजन के बाद नियमित रूप से सेवन करने से इस ज्वर का शरीर पर आक्रमण नहीं होगा। इन गोलियों का दो-चार दिन सेवन पर्याप्त होता है।
 
12. गंजापन :
 
सरसों के तेल में अपामार्ग के पत्तों को जलाकर मसल लें और मलहम बना लें। इसे गंजे स्थानों पर नियमित रूप से लेप करते रहने से पुन: बाल उगने की संभावना होगी।
 
13. दांतों का दर्द और गुहा या खाँच (cavity) :
 
इसके 2-3 पत्तों के रस में रूई का फोया बनाकर दांतों में लगाने से दांतों के दर्द में लाभ पहुंचता है तथा पुरानी से पुरानी गुहा या खाँच को भरने में मदद करता है।
 
14. खुजली :
 
अपामार्ग के पंचांग (जड़, तना, पत्ती, फूल और फल) को पानी में उबालकर काढ़ा तैयार करें और इससे स्नान करें। नियमित रूप से स्नान करते रहने से कुछ ही दिनों cavity में खुजली दूर जाएगी।
 
15. आधाशीशी या आधे सिर में दर्द :
 
इसके बीजों के चूर्ण को सूंघने मात्र से ही आधाशीशी, मस्तक की जड़ता में आराम मिलता है। इस चूर्ण को सुंघाने से मस्तक के अंदर जमा हुआ कफ पतला होकर नाक के द्वारा निकल जाता है और वहां पर पैदा हुए कीड़े भी झड़ जाते हैं।
 
16. ब्रोंकाइटिस :
 
जीर्ण कफ विकारों और वायु प्रणाली दोषों में अपामार्ग (चिरचिटा) की क्षार, पिप्पली, अतीस, कुपील, घी और शहद के साथ सुबह-शाम सेवन करने से वायु प्रणाली शोथ (ब्रोंकाइटिस) में पूर्ण लाभ मिलता है।
 
17. खांसी :
 
खांसी बार-बार परेशान करती हो, कफ निकलने में कष्ट हो, कफ गाढ़ा व लेसदार हो गया हो, इस अवस्था में या न्यूमोनिया की अवस्था में आधा ग्राम अपामार्ग क्षार व आधा ग्राम शर्करा दोनों को 30 मिलीलीटर गर्म पानी में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से 7 दिन में बहुत ही लाभ होता है।
 
18. गुर्दे का दर्द :
 
अपामार्ग (चिरचिटा) की 5-10 ग्राम ताजी जड़ को पानी में घोलकर पिलाने से बड़ा लाभ होता है। यह औषधि मूत्राशय की पथरी को टुकड़े-टुकड़े करके निकाल देती है। गुर्दे के दर्द के लिए यह प्रधान औषधि है।
 
19. गुर्दे के रोग :
 
5 ग्राम से 10 ग्राम चिरचिटा की जड़ का काढ़ा 1 से 50 ग्राम सुबह-शाम मुलेठी, गोखरू और पाठा के साथ खाने से गुर्दे की पथरी खत्म हो जाती है । या 2 ग्राम अपामार्ग (चिरचिटा) की जड़ को पानी के साथ पीस लें। इसे प्रतिदिन पानी के साथ सुबह-शाम पीने से पथरी रोग ठीक होता है।
 
20. दमा या अस्थमा :
 
चिरचिटा की जड़ को किसी लकड़ी की सहायता से खोद लेना चाहिए। ध्यान रहे कि जड़ में लोहा नहीं छूना चाहिए। इसे सुखाकर पीस लेते हैं। यह चूर्ण लगभग एक ग्राम की मात्रा में लेकर शहद के साथ खाएं इससे श्वास रोग दूर हो जाता है।
अपामार्ग (चिरचिटा) का क्षार 0.24 ग्राम की मात्रा में पान में रखकर खाने अथवा 1 ग्राम शहद में मिलाकर चाटने से छाती पर जमा कफ छूटकर श्वास रोग नष्ट हो जाता है।

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------

This plant is no less than a boon for 20 diseases like hanging belly fat, rotten teeth, arthritis, asthma, piles, obesity, baldness, kidney disease etc.

Today we will tell you about a plant whose stem, leaves, seeds, flowers, and roots, every part of the plant is a medicine. This plant is called Apamarg or Chirchita (Chaff Tree), Latjira. The plant of Apamarg or Chirchita (Chaff Tree) grows in all the dry areas of India. It is mostly found in villages. It is usually found with grass around the fields. In colloquial language, it is also called Andhijhada or Chirchita (Chaff Tree). The height of Apamarg is about 60 to 120 cm. Usually two types of Apamarg are seen, red and white. The stem and leaves of white Apamarg are green in colour, with brown and white spots. Apart from this, the fruits are flat, whereas the stem of red Apamarg (Red Chaff Tree) is red in colour and there are red spots on the leaves. Its seeds look like pointed thorns. Its fruits are flat and somewhat round. Both types of chaff tree have similar properties. However, white chaff tree is considered to be the best. Its leaves are round and 1 to 5 inches long. The width is from half an inch to two and a half inches. The length of the inflorescence is about one foot, on which flowers bloom. Fruits appear in winter and ripen and dry in summer. Seeds similar to rice grains emerge from them. Its plant grows in the rainy season and dries in summer.

Apamarg is pungent, bitter and hot in nature. It is a digestive enhancer, laxative (causes diarrhea), appetizer, pain reliever, poison, worm and stone destroyer, blood purifier (cleanses the blood), fever destroyer, respiratory disease destroyer, appetite controller and is useful for comfortable delivery and pregnancy.

20 amazing benefits of Chirchita or Chaff Tree:

1. Arthritis:

Grind the leaves of Chirchita (Chichda), heat them and tie them on the arthritis to relieve pain and swelling.

2. Gallstones:

In case of gallstones, consuming half to 10 grams of Chirchita root with black pepper or decoction of the root with black pepper in the amount of 15 grams to 50 grams in the morning and evening is completely beneficial. If the decoction is consumed hot, it will be beneficial.

3. Liver enlargement:

Giving a pinch of Apamarg alkali with buttermilk to the child cures the child's liver disease.

4. Paralysis:

Grind Chirchita root with one gram black pepper in milk and dripping it into the nose cures paralysis.

5. Enlargement or sagging of the stomach:

5 to 10 grams of the root of Chirchita (Apamarg) or 15 to 50 grams of the decoction of the root with black pepper in the morning and evening before eating, reduces the looseness of the stomach and reduces the size of the stomach.

6. Piles:

Grind 6 leaves of Apamarg, 5 pieces of black pepper with water, filter and consume in the morning and evening, it is beneficial in piles and the bleeding stops.

On bloody piles, grind 10 to 20 grams of the root of Apamarg with rice water, filter and mix 2 teaspoons of honey and drink it, it is beneficial.

7. Obesity:

People whose weight is increasing due to overeating, should consume Apamarg seeds by making bhaat or kheer like rice to reduce hunger. By using this, the body fat will also start decreasing gradually.

8. Weakness:

Roast the seeds of Apamarg and mix equal quantity of sugar candy in it and grind it. Regular consumption of 2 spoons of this mixture with 1 cup of milk in the morning and evening strengthens the body.

9. Headache:

A paste made by grinding the root of Apamarg in water and applying it on the forehead cures headache.

10. Childbirth:

Consuming one spoon of the powder of the root of Apamarg with milk regularly for 21 days after menstruation helps in maintaining heat. As a second method, regular consumption of 2 spoons of juice of fresh leaves with 1 cup of milk after menstruation also increases the chances of pregnancy.

11. Malaria:

Take equal quantity of Apamarg leaves and black pepper and grind them, then add a little jaggery to it and prepare pills equal to pea seeds. When malaria is spreading, if one tablet is taken regularly in the morning and evening after meals, then this fever will not attack the body. Taking these tablets for two to four days is sufficient.

12. Baldness:

Burn the leaves of Apamarg in mustard oil and mash them and make an ointment. Applying it regularly on bald spots will lead to hair growth again.

13. Toothache and cavity:

Mixing cotton wool in the juice of 2-3 leaves of this and applying it on teeth gives relief from toothache and helps in filling even the oldest cavity or groove.

14. Itching:

Prepare a decoction by boiling the Panchang (root, stem, leaf, flower and fruit) of Apamarg in water and take bath with it. By taking bath regularly, itching in the cavity will go away in a few days.

15. Migraine or pain in half head:

Just smelling the powder of its seeds provides relief from migraine and stiffness of head. By smelling this powder, the phlegm accumulated inside the head becomes thin and comes out through the nose and the worms born there also fall off.

16. Bronchitis:

In chronic phlegm disorders and air system defects, consuming the alkali of Apamarg (Chirchita) with Pippali, Atis, Kupil, ghee and honey in the morning and evening gives complete relief in air system inflammation (bronchitis).

17. Cough:

If cough bothers you repeatedly, there is difficulty in expelling phlegm, phlegm has become thick and stringy, in this condition or in the condition of pneumonia, mixing half gram of Apamarg alkali and half gram of sugar in 30 ml of hot water and consuming it in the morning and evening gives great benefit in 7 days.

18. Kidney pain:

5-10 grams of fresh root of Apamarg (Chirchita) dissolved in water and drinking it gives great benefit. This medicine breaks the bladder stones into pieces and removes them. This is the main medicine for kidney pain.

19. Kidney diseases:

Kidney stones are eliminated by consuming 5 grams to 10 grams decoction of Chirchita root with 1 to 50 grams liquorice, gokhru and patha in the morning and evening. Or grind 2 grams of Apamarg (Chirchita) root with water. Drinking it with water every morning and evening cures stone disease.

20. Asthma:

The root of Chirchita should be dug out with the help of a stick. Keep in mind that iron should not touch the root. Dry it and grind it. Take this powder in the amount of about one gram and eat it with honey, this cures breathing problems.

By keeping the alkali of Apamarg (Chirchita) in the amount of 0.24 grams in betel leaf and eating it or by mixing 1 gram in honey and licking it, the phlegm deposited on the chest is released and breathing problems are cured.

Comments